
यदि आप एक सामान्य दिन में 8 से 12 घंटे डेस्क या लैपटॉप पर झुककर काम करते हैं,या कार में देर तक ड्राइव करते हैं या सोफे या बेड बैठ कर देर तक काम करते हैं, ये सब आज की दिनचर्या में बहुत आम है।
और इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि हमारी प्राकृतिक मुद्रा(natural posture) तेजी से घुमावदार(curved) और झुकी हुई होती जा रही है।
अक्सर मां को कहते हुए सुना होगा कि “सीधे बैठो “, तो इस मामले में मां सबसे बेहतर जानती है।
जब हम असामान्य मुद्रा की स्थिति में समय बिताते हैं, तो हमारे शरीर में कुछ मांसपेशियां – जैसे कंधे, पीठ, कोर और गर्दन – वास्तव में छोटी हो जाती हैं।” सीधे शब्दों में कहें, तो हमारे शरीर उन मुद्राओं के अनुकूल हो जाते हैं जिनमें हम सबसे अधिक समय बिताते हैं, और समय के साथ, वे छोटी मांसपेशियां अधिक स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती हैं।
गलत मुद्रा में बैठने के कुछ नुकसान

- रीढ़ की हड्डी का टेढ़ा होना
- गर्दन, कमर ,हाथ ,सीने में दर्द होना
- नसों का दबना, दर्द होना, सुन्न हो जाना
- सांस लेने में परेशानी
- तनाव और चिन्ता
सही मुद्रा के लिए व्यायाम

1. कैट कॉउ व्यायाम
ये व्यायाम बिल्ली और गाय मुद्राओं का मिश्रण है।posture में सुधार के अतिरिक्त ये दिमागी स्थायित्व और एकाग्रता में भी सहायक है।
व्यायाम कैसे करें ,ये समझने के लिए ये वीडियो देखें
2. चाइल्ड पोज व्यायाम
Posture में सुधार के अलावा इस व्यायाम के कई फायदे हैं।जैसे
- कूल्हों, जांघों और टखनों को फैलाता (stretching)है।
- घुटने में मांसपेशियों और लिगामेंट्स को फैलाता है।
- पीठ, कंधों और छाती में तनाव को दूर करता है।
- मानसिक तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है।
- पूरे शरीर में रक्त परिसंचरण को सामान्य करता है।
व्यायाम कैसे करें ,ये समझने के लिए ये वीडियो देखें
3. चेस्ट ओपनर व्यायाम
यह व्यायाम इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स इस्तेमाल करने वालों और एथलीट,हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करने वालो के लिए अत्यन्त उपयोगी है। कंधे और सीने को सीधा करने के अलावा यह सांस और फेफड़े के फैलाव में भी लाभदायक है। ऑक्सीजन और रक्त संचार में वृद्वि होने की वजह से यह स्ट्रेस और चिन्ता के स्तर को घटाता है और दिमागी संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है।
व्यायाम कैसे करें ,ये समझने के लिए ये वीडियो देखें
Posture यानी मुद्रा की समस्या आजकल की बहुत आम समस्या है,posture सही करने के कई व्यायाम है पर यहां पर 3 खास व्यायाम दिए गए है,जो करने में आसान है और खास तौर पर ऑफिस में काम करने वालो की posture से होने वाली समस्या को दूर करने में अत्यंत सहायक है।
ब्लॉग आपको कैसा लगा,कृपया लाइक और सब्सक्राइब करें,धन्यवाद।