सियाटीका या स्लिप डिस्क में कौन से व्यायाम नही करना चाहिए /exercises to be avoided in slip disc or sciatica

परिवृत्तत्रिकोणासन

Revolved triangle pose

ये आपके कूल्हे, रीढ़ पर अत्यधिक खिंचाव डालता है जिससे siatic नर्व पर दबाव बढ़ता है।

सपाट

Burpees

बेंट ओवर रो

Bent over row

वजन उठाकर आगे झुक कर करने वाले व्यायाम से सायटिक नर्व पर दबाव और डिस्क स्लिप बढ़ जाता है।

पश्चिमोत्तानासन

Seated forward bend
कमर दर्द और कमर की चर्बी के लिए किया जाने वाला यह व्यायाम अगर आपको स्लिप डिस्क या सायटिका का है ,तो नुकसान पहुंचा सकता है

द्विपद उत्तानपादासान
Double leg lift

जांघों, कूल्‍हों और कमर को मजबूत कर सकने वाला यह व्यायाम सियाटिक नर्व पर भी खिंचाव पैदा करता है इसलिए स्लिप डिस्क के मरीज को इसको नहीं करना चाहिए या बहुत सावधानी के साथ करना चाहिए।

पदवृतासन

Leg circle(single or double leg)
लेग सर्किल

यह व्यायाम हैमस्ट्रिंग मांसपेशीऔर सियाटेक नर्व को चोट पहुंचा सकता है, जिससे स्लिप डिस्क या सिया टीका का दर्द बढ़ जाता है।

Weighted squats

यह भी सियाटिक नर्व पर खिंचाव बनती है बढ़ाती है

साइक्लिंग और उच्च प्रभाव वाले खेल

साइटिका के मरीज को साइक्लिंग से दर्द बढ़ सकता है।खासकर अगर आगे झुक कर चलाने वाली साइकिल हो जैसे स्पोर्ट्स साइकिल, पीठ सीधी कर चलाने वाली साइकिल से परेशानी नही होती है।

बैक पेन और साइटिका में साइक्लिंग कैसे करें, इस पर एक पोस्ट लिखी जाएगी

इसके अलावा बास्केटबॉल, टेनिस, एथलेटिक्स आदि उच्च प्रभाव वाले खेल भी साइटिका के दर्द को बढ़ा सकते हैं।

कोई भी क्रिया या व्यायाम जो दर्द को बढ़ाता है वह सियाटीका या स्लिप डिस्क के मरीज को नहीं करना चाहिए, खासकर आगे झुक कर करने वाला व्यायाम या काम नहीं करना चाहिए।

पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद कृपया लाइक और कमेंट करें और अपने सुझाव भी दें।

Published by Vivekswarnkar

Dr. Vivek Swarnkar, an Orthopedic Surgeon with more than 15 years of experience.

3 thoughts on “सियाटीका या स्लिप डिस्क में कौन से व्यायाम नही करना चाहिए /exercises to be avoided in slip disc or sciatica

Leave a Reply

%d bloggers like this: